1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुप्रीम कोर्ट में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की याचिका पर सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की याचिका पर सुनवाई शुरू

मंगलवार से सेना के वन रैंक वन पेंशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 फ़रवरी। सुप्रीम कोर्ट ने आज से सेना में वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की।

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

यह याचिका इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि संसद में वादा करने के बावजूद वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा नहीं किया गया। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार वन टाइम वन पेंशन की बजाए वन टाइम डिफरेंट पेंशन प्रस्तावित कर रही है। इस स्कीम से पुराने पेंशनर अपने जूनियर एक्ससर्विसमैन से कम पेंशन पाएंगे। याचिका में कहा गया है कि केंद्र की बनाई वन रैंक वन पेंशन स्कीम कोशियारी कमेटी की सिफारिशों पर आधारित नहीं है। याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट मोदी सरकार की वन रैंक वन पेंशन को असंवैधानिक और गैरकानूनी करार दे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com