1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: पीएम मोदी

सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: पीएम मोदी

छठ का महापर्व चल रहा है। आज अस्तलचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों की शुभकामनाएं दी हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

छठ का महापर्व चल रहा है। आज अस्तलचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ”सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

वही, मान्यता है कि जो महिलाएं छठ के नियमों का सच्चे मन से पालन करती हैं, छठी माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा होती है, जिसका अर्थ है शुद्धिकरण।

यह शुद्धिकरण केवल तन न होकर बल्कि मन का भी होता है इसलिए खरना के दिन केवल रात में भोजन करके छठ के लिए तन तथा मन को व्रती शुद्ध करते हैं। खरना के बाद व्रती 36 घंटे का व्रत रखकर सप्तमी को सुबह अर्घ्य देते हैं। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा,  ”समस्त देशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।”

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदेश में लिखा, ”सनातन की सुंदरता का इससे अच्छा रूप और क्या हो सकता है कि सनातनी डूबते सूर्य की भी पूजा करते हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।  कण कण भक्तिमय है,उत्साह और भक्ति अपने चरम पर है। आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

पढ़ें :- 'राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर युवाओं के विश्वास को दर्शाती है...', ABVP की DUSU जीत पर बोले अमित शाह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com