मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहारः दरभंगा में भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चलें पत्थर, सड़क पर उतरा प्रशासन

Rajni

बिहार के दरभंगा में रविवार को भारी बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

bihar
शेयर करें

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में रविवार को भारी बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। बवाल शहर में  मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर हुआ। हालात इतने खराब हो गए कि पूरा इलाका जंग का मैदान बन गया।

एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि शिवधारा में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित पास के सभी थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया।

एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति की बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिकतत्वों ने बैठक को भंग कर उपद्रव करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

मब्बी थानाध्यक्ष को लगी चोटः एसपी

एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। इस घटना में मब्बी थानाध्यक्ष को थोड़ी चोट लगी है। बता दें कि यहां पर पहले भी रामनवमी के मौके पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझा लिया गया था। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टैग: bihar police
शेयर करें