1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचलः कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर अब कैमरे से कटेंगे चालान

हिमाचलः कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर अब कैमरे से कटेंगे चालान

हिमाचल के सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है। इस सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का खुद ही चालान कट जाएगा।

By Rajni 

Updated Date

सोलन। हिमाचल के सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है। इस सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का खुद ही चालान कट जाएगा। प्रशासन आधुनिक कैमरों से भी यातायात पर नजर रख रहा है।

पढ़ें :- IND vs WI : अभिषेक-ईशान के बीच शतकीय साझेदारी, भारत ने बनाए 223 रन

पुलिस लाइन सोलन के समीप इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शुरू करने के बाद अब धर्मपुर पुलिस थाना के समीप इसे स्थापित कर दिया गया है। इस सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का खुद ही चालान कट जाएगा। करीब 20 वाहन चालकों के चालान कट चुके हैं। इनमें पांच चालान बिना हेलमेट और नौ चालान ओवर स्पीड के शामिल हैं।

कालका-शिमला एनएच पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। इसके बाद ऑपरेटर ट्रैफिक सिस्टम को सूचित करेगा और इस तरह से यातायात नियमों के उल्लंघन को पकड़ लिया जाएगा।

सड़क सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था

सोलन पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि धर्मपुर के समीप लगे कैमरे अभी ट्रायल पर हैं। एक सप्ताह के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के चालान कटना भी शुरू हो जाएंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी का ऐलान - कल सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे मार्च, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com