मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गृह मंत्री अनिल विज सख्त, हिसार एसपी को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश दिए, आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुना

Rakesh

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

Home Minister Haryana Anil Vij
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

हिसार से आए परिवार ने गृहमंत्री अनिल विज को बताया कि कुछ आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी जिसके उपरांत उनके भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज किया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर गृहमंत्री ने एसपी को फोन करते हुए सख्ती से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

यमुनानगर से आई महिला ने भी उसके साथ दुराचार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसके बयान होने के बावजूद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। गृह मंत्री ने एसपी यमुनानगर को फोन करते हुए मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की तथा जांच नहीं करने वाले जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले आए, जिसपर एसआईटी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेहवा निवासी महिला ने बताया कि उसने अपने दो लड़कों को रोमानिया भेजने के लिए एक एजेंट से बात की थी।

कहा कि एजेंट को 10 लाख रुपए दिए थे, मगर एजेंट ने रोमानिया भेजने के बजाए उनके बेटों को अरमेनिया भेज दिया, जहां कुछ माह रुकने के बाद बच्चे देश लौट आए। इसी प्रकार नारायणगढ़ निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे इंग्लैंड भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 17 लाख रुपए मांगे। उसने एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए, लेकिन इसके बाद न उसे विदेश भेजा गया न पैसे वापस दिए गए।

इसी तरह अम्बाला जिले के हसनपुर गांव निवासी युवती ने गांव के लोगों पर उससे छेड़छाड़ एवं परिवार के साथ मारपीट के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी बराड़ा को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अम्बाला शहर निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसपर अम्बाला एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए।

इसके अलावा यमुनानगर निवासी परिवार ने उनपर कुछ लोगों द्वारा उनपर बार-बार हमला करने के आरोप लगाए, जिसपर गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर एसपी यमुनानगर को जांच के निर्देश दिए। रोहतक निवासी दो बहनों ने उनके प्लाट को धोखे से बेचने का आरोप लगाया। वहीं रोहतक निवासी पूर्व फौजी ने प्रापर्टी डीलर द्वारा प्लाट बेचने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया। दोनों मामलों में गृह मंत्री अनिल विज ने जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

टैग: action
शेयर करें