मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में गृह मंत्री सख्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश, हिसार DSP पर भी लिया ACTION

Rakesh

गृह मंत्री ने अंबाला छावनी में भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता द्वारा हिसार के डीएसपी पर दुव्यर्वहार करने के आरोपों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी को हिसार से अन्य जिले में तबादला करने के निर्देश दिए।

home minister anil vij
शेयर करें

अंबाला। गृह मंत्री ने अंबाला छावनी में भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता द्वारा हिसार के डीएसपी पर दुव्यर्वहार करने के आरोपों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी को हिसार से अन्य जिले में तबादला करने के निर्देश दिए।

इस मामले की जांच के लिए उन्होंने आईजी हिसार को एसआईटी गठित कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं। श्री विज मंगलवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

गृह मंत्री अनिल विज को हिसार से आई महिला ने बताया कि उसने एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था, मगर हिसार पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली की वजह से आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली। उसका आरोप था कि मामले में तथ्यों को सामने नहीं लाया गया और डीएसपी द्वारा उससे दुवर्यवहार किया गया।

गृह मंत्री ने इस मामले में डीएसपी का अन्य जिले में तबादला करने व मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में बीती रात भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी अंबाला को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, बोह में बीती रात विवाद के बाद भाजपा बूथ प्रधान की हत्या हुई थी। इस मामले में मंगलवार प्रातः मृतक के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

गृह मंत्री ने अपने आवास पर सुनीं लोगों की समस्याएं

गृह मंत्री ने अपने आवास पर विभिन्न समस्याओं को सुन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल से आई महिला ने जमीन विवाद पर मारपीट करने के आरोप लगाए, जिस पर मंत्री विज ने एसपी कैथल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह पानीपत से आए व्यक्ति ने पैसों के लेनदेन मामले में धोखाधड़ी करने, नूंह निवासी फरियादी ने झगड़े के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने, नूंह के ही रहने वाले व्यक्ति ने बलात्कार मामले में कार्रवाई नहीं होने, करनाल निवासी महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने व अन्य मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

उधर, अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट करने पर हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के चेयरमैन हरि किशन टांक, मीडिया प्रभारी सुरेश सौदा, संजय नंबरदार व अन्य ने मोदी सरकार का धन्यवाद जताते हुए हरियाणा के गृह मंत्री विज से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट करने से पूरे समाज में खुशी व उत्साह है। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की हितैषी है। सरकार ने एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

टैग: action
शेयर करें