मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः बाजार का लिंटर गिरा, एक की मौत

HO BUREAU

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक मार्केट के लिंटर को जैक द्वारा ऊपर उठाया जा रहा था। इस दौरान मार्केट अचानक से भर-भराकर गिर गई। हादसे के वक्त तकरीबन 20 मजदूर काम कर रहे थे।

victim
शेयर करें

मुज़फ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक मार्केट के लिंटर को जैक द्वारा ऊपर उठाया जा रहा था। इस दौरान मार्केट अचानक से भर-भराकर गिर गई। हादसे के वक्त तकरीबन 20 मजदूर काम कर रहे थे।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अब तक 12 मजदूरों को मलबे से रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी है।

मुज़फ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाइवे के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको लेकर जानसठ क्षेत्र के बाजार की जो इमारतें थीं वो हाइवे से नीचे हो गई थी जिसे ऊपर उठाने के लिए ये कार्य चल रहा था। घटना की सूचना पर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी मौके पर पहुंचे।

शेयर करें