मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, चार की मौत, तीन घायल

HO BUREAU

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ईको स्पोर्टस गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मेरठ से एक परिवार अपनी ईको स्पोर्टस गाड़ी से उज्जैन जा रहा था। जिसमें परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर बैठे थे।

accident
शेयर करें

नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ईको स्पोर्टस गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मेरठ से एक परिवार अपनी ईको स्पोर्टस गाड़ी से उज्जैन जा रहा था। जिसमें परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर बैठे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिनगंवा के समीप झिमरावट गांव पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। हादसे में तेज रफ्तार के कारण गाड़ी कई बार पलट गई, जिसके चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष प्रियांशु , दीपांशु और बारह वर्षीय बच्चा पीयूष व चालीस वर्षीय महिला आंचल हैं।

शेयर करें