Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, जगाधरी में भाजपा हुई और मजबूत

हरियाणाः सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, जगाधरी में भाजपा हुई और मजबूत

भाजपा में बंपर ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी में भाजपा और मजबूत होकर उभर रही है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के हुंडे वाला में आज कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इसी कड़ी में जगाधरी में आज सैकड़ों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। भाजपा में बंपर ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी में भाजपा और मजबूत होकर उभर रही है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के हुंडे वाला में आज कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इसी कड़ी में जगाधरी में आज सैकड़ों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह भाजपा की निष्पक्षता का ही परिणाम है। आज पूरे प्रदेश में निष्पक्षता के साथ मनोहर सरकार काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में भाई भतीजाबाद था। केवल नजदीकियों और रिश्तेदारों के ही कार्य होते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और इस पर चलते हुए सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारा दिया कि हरियाणा एक हरियाणवी एक, हमारे लिए पूरी जनता एक समान है।पूरी निष्पक्षता के साथ हम जनता के लिए काम कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की पूरी जनता हमारा परिवार है। जनता के लिए काम करना हमारा कर्तव्य है और उन्हीं के लिए हम काम कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं। जिसके चलते लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है और लोग भाजपा में अपनी आस्था जता रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com