Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति गया था विदेश, लौटा तो पत्नी को मार दिया चाकू

पति गया था विदेश, लौटा तो पत्नी को मार दिया चाकू

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

By Rajni 

Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंभा का पुरवा थाना ऊंचाहार की रहने वाली उमा सिंह का अपने पति दुखहरन सिंह  से पारिवारिक विवाद न्यायालय में चल रहा है। उमा सिंह मंगलवार को इसी विवाद में  पेशी पर आई थी। वह न्यायालय परिसर स्थित अभियुक्त लॉकअप के पास अपने वकील के चेंबर में बैठी थी। उसी समय उसके पति दुख हरण सिंह ने महिला पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं।

पढ़ें :- कार और टैंकर की टक्कर में बैंक मैनेजर समेत तीन की मौत, परिजनों में कोहराम

विदेश से आने पर बदल गया था पति का व्यवहार

पीड़िता के वकील सनोज यादव ने बताया कि उमा सिंह की 22 साल पहले नसीराबाद थाना क्षेत्र तिवारी पुर के रहने वाले दुखहरन सिंह से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दुखहरन सिंह कमाई के लिए विदेश गया था। वह जब वापस लौटा तो उसका व्यवहार बदल गया। वो आये दिन अपनी पत्नी को पीटने लगा। पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। जिसका मुकदमा लंबित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com