मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Deoria News :मकान ढहने से मलबे मे दबकर एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत

इंडिया वॉइस

देवरिया मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया,देवरिया मे अंसारी रोड मे एक मकान ढहने से मलबे मे दबकर पति-पत्नी और बच्ची की मौत हो गयी है ,यह परिवार चैन की नींद सो रहा था

शेयर करें

Deoria News : आज सुबह देवरिया के अंसारी रोड मे एक जर्जर मकान के गिरने से उसमे किराए पर रह रहे एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गयी है,तीनों की शव मलबे में बुरी तरह से दब गयी थी,तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है,इस घटना के बाद आस-पास के लोगो मे काफी हड़कंप मच गया है

घटना के बाद वहा लोगो की काफी भीड़ लग गयी और उन्होने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिससे पुलिस वहा मौके पर पहुँच कर राहत कार्य मे जुट गयी,मकान के मालिक का नाम सत्य प्रकाश बरनवाल है इनका यह मकान दो मंज़िला काफी जर्जर पुराना हो चुका था,इस मकान मे किराए पर काफी समय से ये पति-पत्नी रह रहे थे ,दोनों मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे, रविवार की रात पति, पत्नी और उनकी 2 वर्ष की बेटी चांदनी नीचे के तल पर कमरे में सोए थे, इसी दौरान भोर में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया जिससे तीनों दब गए और उनकी मौत हो गयी

इस घटना के बाद काफी तेज आवाज आने से वहा आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही एसपी(SP) संकल्प शर्मा, सीओ(CO) श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौके पर दमकल के साथ पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से करीब दो घंटे के प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला।

टैग: UP news
शेयर करें