मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अग्निवीर भर्ती के लिए वायुसेना को केवल छह दिनों में मिले 2 लाख से ज्यादा आवेदन

इंडिया वॉइस

IAF Agniveer Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छह दिन के भीतर दो लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शेयर करें

IAF Agniveer Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छह दिन के भीतर दो लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और रविवार तक 56,960 तथा सोमवार तक 94,281 आवेदन प्राप्त हुए थे। योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी और इसके एक सप्ताह बाद तक योजना के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन हुए थे।

वायु सेना ने ट्वीट किया, “अब तक पंजीकरण वेबसाइट पर 2,01,000+ अभ्यर्थियों ने अग्निवीरवायु के लिए आवेदन किया है। पंजीकरण 5 जुलाई को बंद होगा।”

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की 3500 भर्तियां होनी हैं।

कैसे करें आवेदन 
– https://agnipathvayu.cdac.in/avreg/controller/showSignIn पर जाएं।
– रजिस्टर्ड अभ्यर्थी साइन इन करें। जो रजिस्टर्ड नहीं हैं, वह न्यू यूजर पर क्लिक करें।
– सभी डिटेल्स भरें। ईमेल व एसएमएस पर आया ओटीपी डालें। ईमेल पर पासवर्ड आएगा।
– ईमेल आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल कर साइन करें। अब नया पासवर्ड बनाना होगा।
– नया पासवर्ड बनने के बाद लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
https://twitter.com/ProDefLko/status/1542086439281623040?s=20&t=72mkIkkdS7viqr4q60669w
शेयर करें