मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

तपती गर्मी में आप भी पेट से है परेशान तो पिए यह ड्रिंक

Avnish

गर्मियों का सीजन आते है पेट की परेशानी काफी लोगों को होना शुरू हो जाती है ऐसे में कई लोगों को समझ नहीं आता की वो क्या करें इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर पेट को ठीक रखने के लिए क्या करना है.

Summer Drinks
शेयर करें

सबसे पहले तो यह जानते है कि पेट में परेशानी क्यों होती है यह गर्मी का सीजन इसमें एक तो बाहर का तापमान होता है ऊपर से अगर आप कुछ गर्म या फिर तिखा खा लेते है तो ऐसे में पेट की परेशानी बढ़ जाती है और आपके पेट में गड़बड़ होना शुरू हो जाती है इससे ना सिर्फ आप परेशान होते है बल्कि दूसरे कामों पर भी ध्यान नहीं लगा पाते है चिढ़चिड़े भी हो जाते है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम जो आपको ड्रिंक्स के बारे में जूस के बारे में बताने जा रहे है वो ना सिर्फ फायदेमंद रहेगी आपके लिए बल्कि आपके पेट को भी ठंडा रखेगी.

आप सुबह सुबह गर्मियों में कोशिश करें की बेल का शरबत पी ले इससे ना सिर्फ आपका पेट भरा रहेगा बल्कि ठंडा भी रहेगा इससे आपको तमाम पोषक तत्व भी मिलेंगे जैसे की आयरन, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व को आपके शरीर में बढ़ाएंगे.

दूसरी चीज है सत्तू का शरबत आम तौर पर बिहार के लोग ही इस शरबत को ज्यादातर पिते है जिससे की शरीर को ठंडक मिल सके इसके साथ ही पेट भी साफ हो सके इसमें नींबू और भी डाला जाता है जो कि आपको गर्मी से लड़ने के लिए मजबूती देगा.

आप गर्मियों में दिन की शुरूआत नारियल पानी पीकर भी कर सकते है क्योंकि यह पेट को ठंडा करेगा ही इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो भी देगा
एक अच्छी पीने वाली चीज छाछ भी है यह राहत तो देगा ही गर्मी में इसके साथ ही साथी आपके शरीर में पानी की कमी को भी दूर करेगा इससे गर्मी से लड़ने में आपको मदद मिलेगी

सबसे ज्यादा उपयोगी गर्मी में गन्ने का रस होता है अगर आप इसका एक गिलास पीते है तो आपके शरीर में जो भी आयरन की कमियां है वो दूर हो जाएगी और इसमें पोटेशियम में भरपूर मात्रा में होता है

 

शेयर करें