Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चाहते हैं शुगर कभी न बढ़े तो इन 7 फूड से कर लें हमेशा के लिए तौबा

चाहते हैं शुगर कभी न बढ़े तो इन 7 फूड से कर लें हमेशा के लिए तौबा

डायबिटीज खतरनाक बीमारी बनती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक विश्व में 42.2 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इनमें करीब 15 लाख लोगों की मौत हर साल डायबिटीज के कारण होती है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। डायबिटीज खतरनाक बीमारी बनती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक विश्व में 42.2 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इनमें करीब 15 लाख लोगों की मौत हर साल डायबिटीज के कारण होती है। भारत में सबसे ज्यादा करीब 8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज के कारण किडनी, लिवर, हार्ट और आंखों से संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड हैं जिनकी वजह से डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है।

पढ़ें :- पंजाबः सिविल अस्पताल मछिवाड़ा के एसएमओ पर जानलेवा हमले की कोशिश, केस दर्ज

डायबिटीज को बढ़ाने वाले ये फूड

1.स्वीटेंड ड्रिंकः -क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक जिन चीजों को पीने में मीठा लगता है, इनमें से अधिकांश में कोर्न सीरप मिला होता है। पेप्सी, सोडा, कोला, एनर्जी ड्रिंक आदि इसके उदाहरण हैं। ऐसी चीजों में बहुत अधिक शुगर और कैलोरी मिली रहती है। इसलिए इन फूड का ज्यादा सेवन डायबिटीज को बढ़ा देता है।

2.डिजाइनर या कॉफी ड्रिंकः-जो ड्रिंक डिजाइनर होता है जैसे फ्रेपुसीनोज या केपुसीनोज, इनमें भी आर्टिफिशयल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। फ्लेवर देने के लिए इसमे कई केमिकल मिलाए जाते हैं। ये सब डायबिटीज ही नहीं हार्ट डिजीज के जोखिम को भी बढ़ाने वाले कारक हैं।

3-हॉट डॉगः- हॉट डॉग में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम और सैचुरेटेड फैट होता है जो दिल और डायबिटीज दोनों के लिए दुश्मन है।

पढ़ें :- अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का किया, इंस्पेक्टर पर लगाया शहर विधायक से अभद्रता करने का आरोप

4-डिब्बाबंद मीटः- डिब्बाबंद मीट या रेड मीट हमारे पूरे शरीर के लिए दुश्मन हैं। यह डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ा देता है।

5. फ्राई फूडः- बाजार में बहुत से ऐसे फूड मिलते हैं जो बहुत अधिक फ्राई होते हैं। पैकेटबंद भुजिया, चिप्स, कुरकुरे सब इसके उदाहरण हैं। इन चीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है तो वजन बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज और हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ाता है।

6.फास्ट फूडः- शहर में रहने वाले लोगों कई मौकों पर फास्ट फूड खाते हैं। फास्ट फूड में बहुत ज्यादा चीज, बटर, क्रीम आदि होते हैं जो हाई सोडियम से भरे होते हैं।

7- शरबतः- कुछ लोगों का मानना है कि शरबत आइस्क्रीम का हेल्दी विकल्प है लेकिन आधे कप शरबत में आधे कप आइस्क्रीम के मुकाबले दोगुना कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए शरबत की आदत आपको डायबिटीज का शिकार बना सकती है।

पढ़ें :- आत्मघाती कदमः फतेहपुर में सास से विवाद के बाद बहू ने दो बच्चों को जहर खिलाया, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com