मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पिस्टल लेकर दुबई से पहुंच गया दिल्ली, एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

दुबई से आई फ्लाइट में एक शख्स अपने साथ पिस्टल लेकर दिल्ली पहुंच गया। कस्टम विभाग की टीम ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पिस्टल को जब्त कर लिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 03 फरवरी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे एक हवाई यात्री के पास से एक पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की गई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए कस्टम ने हथियार जब्त कर आरोपित हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्टम टीम ने जांच में पकड़ा

एडिशनल कमिश्नर कस्टम विभाग के शौकत अली नुर्वि ने गुरुवार को बताया कि आरोपित को बुधवार को पकड़ा गया है। जेद्दाह से दुबई के रास्ते फ्लाइट नम्बर एफजेड-451 से दिल्ली पहुंचे एक हवाई यात्री को उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एयर कस्टम प्रीवेंटिव की टीम ने जांच के लिए रोका।

पूछताछ के दौरान उसकी और उसके सामानों की तलाशी में कस्टम की टीम ने उसके चेक-इन लगेज से एक ऑटो टैक्टिकल मेटालिक पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की। इस पर कार्रवाई करते हुए कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत जब्त कर लिया और सेक्शन 104 के तहत आरोपित हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

शेयर करें