मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के मैनपुरी जिले में ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी संख्या में 51 तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

arrest
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी संख्या में 51 तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले तीन आरोपियों राम शंकर दुबे पुत्र राम प्रकाश दुबे निवासी अलीपुर थाना किशनी, राजू उर्फ छोटे पुत्र सुरजन सिंह निवासी बहोरनपुर टप्पा हवेली गढ़िया स्थल अमनाबाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद,  अरविंद पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला पचिया हिमांयुपुर रोड थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक तमंचे की कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई है।

शेयर करें