1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : बाराबंकी में डायल 112 के सामने दबंग करते रहे मारपीट, तमाशा देखती रही पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद लिया संज्ञान

UP : बाराबंकी में डायल 112 के सामने दबंग करते रहे मारपीट, तमाशा देखती रही पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद लिया संज्ञान

बाराबंकी में डायल 112 पुलिस के सामने ही कुछ दबंग युवकों के साथ काफी देर तक मारपीट करते रहे। दबंगों ने काफी देर तक सड़क पर गिरा गिरा कर लात घुसो से जमकर मारा पीटा। मारपीट के दौरान डायल 112 पुलिस मौके पर ही तमाशबीन बनी खड़ी रही और युवकों के मारपीट का तमाशा देखती रही।

By up bureau 

Updated Date

बाराबंकी। बाराबंकी में डायल 112 पुलिस के सामने ही कुछ दबंग युवकों के साथ काफी देर तक मारपीट करते रहे। दबंगों ने काफी देर तक सड़क पर गिरा गिरा कर लात घुसो से जमकर मारा पीटा। मारपीट के दौरान डायल 112 पुलिस मौके पर ही तमाशबीन बनी खड़ी रही और युवकों के मारपीट का तमाशा देखती रही। युवकों के मारपीट के दौरान का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

पूरा मामला बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में वर्मा कोठी के सामने का है। यहां बीच सड़क पर कुछ दबंग दो युवकों को आपस में जमकर मारपीट रहे थे। हैरान करने वाली बात यह थी कि जिस दौरान यह दबंग मारपीट कर रहे थे तो उन्हीं के सामने डायल 112 पुलिस उन्हें मारपीट करते हुए देख रही थी। युवकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग बाराबंकी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने लगे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com