मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बरेली में PM मोदी इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे,  कहा- देश को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करने का चुनाव

HO BUREAU

बरेली में गुरुवार को आंवला संसदीय क्षेत्र के आलमपुर-जाफराबाद के सैनिक मैदान में BJP की जनसभा में PM मोदी जमकर इंडी गठबंधन पर बरसे। कहा कि पहले भ्रष्टाचारी आपका पैसा लूट लेते थे। लेकिन आज बरेली और बदायूं जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 600 करोड़ मिल चुके हैं।

pm modi
शेयर करें

बरेली। बरेली में गुरुवार को आंवला संसदीय क्षेत्र के आलमपुर-जाफराबाद के सैनिक मैदान में BJP की जनसभा में PM मोदी जमकर इंडी गठबंधन पर बरसे। कहा कि पहले भ्रष्टाचारी आपका पैसा लूट लेते थे। लेकिन आज बरेली और बदायूं जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 600 करोड़ मिल चुके हैं।

PM मोदी ने कहा कि ऐसे काम तब होते हैं, जब विकास सर्वोपरि होता है। बरेली में नैनो यूरिया की फैक्ट्री है, ऐसे अनेक कारखाने यहां स्थापित हो रहे हैं। आंवला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने के दौरान पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जितनी मजबूत नींव, उतना मजबूत घर।

इस सोच के साथ आज बीजेपी विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही माताओं-बहनों के लिए बिजली, पानी, शौचालय और सस्ते गैस कनेक्शन जैसी तमाम रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया है।  पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव देश को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करने का चुनाव है।

शेयर करें