मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः हताशा में उठाया आत्मघाती कदम, रिश्ता टूटने से परेशान युवती ने दे दी जान

Rakesh

धमतरी जिले में दो बार शादी का रिश्ता टूटने से परेशान होकर युवती ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम के बाद कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी धनेश्वरी साहू (23) स्नातक थी।

police station
शेयर करें

धमतरी। धमतरी जिले में दो बार शादी का रिश्ता टूटने से परेशान होकर युवती ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम के बाद कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी धनेश्वरी साहू (23) स्नातक थी।

घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रहीं थीं, लेकिन दो बार उसकी शादी का रिश्ता टूट गया। जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। परेशान युवती ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शेयर करें