मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

झांसी में सिपाही ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचा, जानें क्या था मामला

HO BUREAU

यूपी के झांसी जिले में जमीन के लिए दो भाइयों में विवाद हो रहा था। इस बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दोनों भाइयों ने हमला कर दिया। एक भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुलिस पर गोली चला दी। जबकि दूसरा भाग गया। गोली चलाने वाला आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। हमले के बाद झांसी पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

Jhansi encounter
Jhansi encounter
शेयर करें

झांसी। यूपी के झांसी जिले में जमीन के लिए दो भाइयों में विवाद हो रहा था। इस बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दोनों भाइयों ने हमला कर दिया। एक भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुलिस पर गोली चला दी। जबकि दूसरा भाग गया। गोली चलाने वाला आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। हमले के बाद झांसी पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

नवाबाद थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी निवासी योगेंद्र और सुरेंद्र दोनो भाई है। योगेंद्र बांदा में सिपाही के पद पर तैनात है। गुरुवार देर रात डायल 112 को सूचना मिली कि बजरंग कॉलोनी में दो भाई योगेंद्र और सुरेंद्र में संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा है। इस सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों भाइयों ने पुलिस टीम पर लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी।

किसी प्रकार पीआरवी की टीम ने जान बचाई और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर जब तक पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचते तब तक आरोपियों ने पुलिस की पीआरवी गाड़ी में आग लगा दी।

घटना की सूचना पर एसएसपी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई।  एसएसपी ने बताया कि दोनो भाइयों के विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन दोनो भाइयों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गाड़ी जलाकर सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है। जो जघन्य अपराध है।

शेयर करें