1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः भारी बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कहा- मोबाइल स्विच ऑफ न रखें अफसर

उत्तराखंडः भारी बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कहा- मोबाइल स्विच ऑफ न रखें अफसर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश को लेकर सभी जिलाधिकारियों और सभी विभागों के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है ।

By Rajni 

Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश को लेकर सभी जिलाधिकारियों और सभी विभागों के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है । सीएम ने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में राज्य में प्राकृतिक आपदाएं आने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। इसलिए सभी कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें।

पढ़ें :- शादी समारोह में दूल्हे की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो यात्री और श्रद्धालु उत्तराखंड आ रहे हैं। वह भी मौसम की सही जानकारी ले लें और इसके बाद अपनी यात्रा प्रारंभ करें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा कांवड़ में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वह राज्य में बनाई गई व्यवस्था के अनुरूप चलने का काम करें और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से जुड़े हुए सभी विभागों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान कोई भी कर्मचारी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। क्योंकि किसी भी समय आपदा को देखते हुए राहत बचाव के काम किए जाना जरूरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com