Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन, भारत-नेपाल के बीच व्यापार बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन, भारत-नेपाल के बीच व्यापार बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य

भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार को रुपईडीहा कस्बे में सवा दो करोड़ की लागत से बने लैंडपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

By Rajni 

Updated Date

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार को रुपईडीहा कस्बे में सवा दो करोड़ की लागत से बने लैंडपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

पढ़ें :- हरियाणाः पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना: तरुण चुघ

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से दोनों देश के लोगों को व्यापार में सुगमता मिलेगी और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। भारत और नेपाल देश के बीच व्यापार को सुगम बनाने के लिए सीमा पर रुपए डियर कस्बे में 2.20 करोड़ रुपए की लागत से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनकर तैयार हुआ है।

एक ही छत के नीचे 20 से अधिक विभाग होंगे संचालित

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में एक ही छत के नीचे 20 से अधिक विभाग संचालित होंगे। नवनिर्मित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का गुरुवार को दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक देश से दूसरे देश में व्यापार बढ़ाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। मोदी ने कहा कि सीमा से कनक घाटी बढ़ाकर लोगों को जोड़ना विकास का एक मुख्य हिस्सा है।

पढ़ें :- मानवीय दृष्टिकोणः दुख की घड़ी में नेपाल के साथ है भारत, देंगे हर संभव मदद : पीएम मोदी 

दोनों देशों के विकास को मिलेगी गति 

मोदी ने कहा कि दोनों देश के लोगों को लैंड पोर्ट से लाभ मिलेगा। दोनों देशों के विकास की गति आगे बढ़ेगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री संजय निषाद, सासंद अक्षयवार लाल गोंड, एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, अपना दल विधायक राम निवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी आदि रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com