मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की

इंडिया वॉइस

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की है. 3 मैचों की ये सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है.

शेयर करें

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की है. 3 मैचों की ये सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है. बता दें कि पहले टी20 को 4 विकेट से गंवाने वाली भारतीय टीम ने इस मैच में कमाल की वापसी की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 8 ओवरों में 90 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने आसानी से 4विकेट खोकर इस टारगेट को आखिरी ओवर में चेज कर लिया. बता दें लगातार बारिश के चलते मैदान गीला था और ये मैच 8-8 ओवरों का ही खेला गया था.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए. मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, एरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए. अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके.

जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए. वहीं, दिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया. कार्तिक दो गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे.केएल राहुल 10 रन, विराट कोहली 11 रन बना सके. वहीं, सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके. एडम जैम्पा ने तीन विकेट झटके.

शेयर करें