मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

India Export : फिल्म RRR की तरह रिकॉर्ड तोड़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था- पीयूष गोयल

इंडिया वॉइस

पीयूष गोयल ने कहा कि पहले निर्यात अधिकतर पड़ोसी और आसियान देशों को होता था। इस साल अमेरिका, नीदरलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, ब्रिटेन, बेल्जियम और जर्मनी जैसे विकसित देशों में निर्यात में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बाहुबली फिल्म से ख्याति पाए निर्माता SS राजामौली की फिल्म ‘RRR’ से भारतीय अर्थव्यस्था की तुलना की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और इसी तरह भारतीय अर्थव्यवस्था भी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के ऐतिहासिक निर्यात आंकड़ों पर नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले एक साल में भारत ने 418 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया है। ये पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक और 2019-20 के पूर्व-महामारी के स्तर से 33 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में निर्यात लक्ष्य से 5 प्रतिशत अधिक रहा है। इसी तरह पिछले एक महीने मार्च में हमारा निर्याता 40 बिलियन डॉलर का रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा कि, “मुझे पता चला है कि RRR फिल्म शायद देश की सबसे बड़ी फिल्म है। इसने 750 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इसी तरह मुझे लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था भी रिकॉर्ड के बाद रिकॉर्ड तोड़ रही है।” उन्होंने बताया कि 2019-20 में 500 करोड़ रुपए से 2020-21 में गेहूं का निर्यात 4 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। साल 2021-22 में भारत से विभिन्न देशों में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 70 लाख टन से अधिक गेहूं का निर्यात किया गया है। इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में रिकॉर्ड 111 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, जिसमें से लगभग 16 बिलियन डॉलर का माल अकेले अमेरिका को भेज दिया गया।

वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि पहले निर्यात अधिकतर पड़ोसी और आसियान देशों को होता था। इस साल अमेरिका, नीदरलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, ब्रिटेन, बेल्जियम और जर्मनी जैसे विकसित देशों में निर्यात में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है।

शेयर करें