मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

India GDP : देश की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में अनुमान से कम 5.4 फीसदी रही

इंडिया वॉइस

वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 5.4 फीसदी रही।

FICCI GDP
शेयर करें

नई दिल्ली, 28 फरवरी। भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में अनुमान से कम 5.4 रही है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 0.7 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में ये जानकारी दी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में GDP वृद्धि दर 8.9 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले जनवरी, 2022 में जारी पहले अग्रिम अनुमान में मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में तुलनात्मक आधार कमजोर होने की वजह से अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 20.3 फीसदी रही थी। उधर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में GDP वृद्धि दर 8.5 फीसदी पर थी। हालांकि चीन की आर्थिक वृद्धि दर अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही में 4 फीसदी रही है।

शेयर करें