मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के बीच 18 फरवरी को वर्चुअल शिखरवार्ता

इंडिया वॉइस

अबू धाबी के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पीएम मोदी वहां के क्राउन प्रिंस के साथ वर्चुअल शिखरवार्ता करने वाले हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 16 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 18 फरवरी को एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अपनी आजादी के 75 साल को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और यूएई अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेता शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

हाल के वर्षों में, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध सभी क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं, और दोनों पक्षों ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी शुरू की है। प्रधानमंत्री ने 2015, 2018 और 2019 में यूएई का दौरा किया और वहीं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने 2016 और 2017 में भारत का दौरा किया। दोनों पक्षों के बीच मंत्रिस्तरीय दौरे भी जारी रहे, जिसमें विदेश मंत्री की तीन यात्राएं और वाणिज्य और उद्योग मंत्री की यात्रा भी शामिल है।

शेयर करें