मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

IndiaMART : इंडिया मार्ट अपने कर्मचारियों को अब हर हफ्ते देगा सैलरी, जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला ?

इंडिया वॉइस

कंपनी का कहना है कि इससे कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वो बेहतर काम करेंगे।

शेयर करें

नई दिल्ली, 06 फरवरी। देश में पहली बार कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को हर हफ्ते तनख्वाह देगी। दरअसल B2B ई-कॉमर्स कंपनी इंडिया मार्ट ने अपने कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी देने का ऐलान किया है।

इंडिया मार्ट ने इसके लिए वीकली पे-पॉलिसी की घोषणा की है। इसके तहत अब कंपनी के कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि इससे कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वो बेहतर काम करेंगे। कंपनी ने अपने फेसबुक फोस्ट में इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने लिखा है कि एक फ्लेक्सिबल वर्क कल्चर बनाने और कर्मचारियों का वित्तीय हित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंडिया मार्ट वेतन का साप्ताहिक भुगतान करने की योजना बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी है।

गौरतलब है कि साप्ताहिक भुगतान की नीति पहले से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और अमेरिका में लागू है। इंडिया मार्ट देश के सबसे बड़े B2B मार्केटप्लेस में से एक है। इसकी नींव साल 1999 में पड़ी थी। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर 14.3 करोड़ बायर्स और 70 लाख सप्लायर एक्टिव हैं।

शेयर करें