मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Cheetah helicopter crash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

इंडिया वॉइस

एक दुखद खबर अरुणाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।

शेयर करें

Cheetah Helicopter: एक दुखद खबर अरुणाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। सूत्रों ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में पहचाने गए पाटलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू (Nyamjang Chu) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था।

शेयर करें