1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Indian Police Force : रोहित शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी की एंट्री, फर्स्ट लुक जारी

Indian Police Force : रोहित शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी की एंट्री, फर्स्ट लुक जारी

वेब सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर में शिल्पा शेट्टी काले रंग की ड्रेस पहनी दिख रही हैं और उनके हाथ में बन्दुक है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी एक बार फिर से एक्शन कॉप वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में हुई थी। इस एक्शन सीरीज का नाम ‘इंडियन पुलिस फॉर्स’ है। ये सीरीज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। ये एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज होगी। इस सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में होंगे और सीरीज में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस सीरीज से सिद्धार्थ का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। अब सीरीज में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने शनिवार को इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी के नाम पर मुहर लगाते हुए उनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

आप देख सकते हैं कि वेब सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर में शिल्पा शेट्टी काले रंग की ड्रेस पहनी दिख रही हैं और उनके हाथ में बन्दुक है। शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस वेब सीरीज में जमकर एक्शन करती नजर आयेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वाले हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे। हालांकि इस वेब सीरीज का निर्देशन सूशांत प्रकाश कर रहे हैं। वेब सीरीज एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इससे पहले भी रोहित अपने कॉप यूनिवर्स के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने अपने यूनिवर्स की शुरुआत अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ से की थी। इसके बाद वो ‘सिंघम रिटर्न्स’ लेकर आए। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। फिर रणवीर सिंह पुलिस वाले बने और ‘सिंबा’ में नजर आए। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने ‘सूर्यवंशी’ की। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें :- बाली मंदिर पहुंचे आयुष्मान-समीक्षा, किया शुद्धिकरण अनुष्ठान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com