मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः प्रयागराज में दारोगा ने युवक को बेरहमी से पीटा, नाराज ग्रामीणों ने सोरांव हाइवे किया जाम

Rakesh

यूपी के प्रयागराज जिले के सोरांव थाने के दरोगा पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप परिजनों ने लगाया है। पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने सोरांव हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने पिटाई करने वाले दरोगा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

highway jaam
शेयर करें

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के सोरांव थाने के दरोगा पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप परिजनों ने लगाया है। पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने सोरांव हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने पिटाई करने वाले दरोगा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोरांव हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समझने बुझाने में जुटे रहे। नाराज ग्रामीण दरोगा पर एफआईआर की मांग पर अड़े थे। गुमशुदगी मामले में पूछताछ के नाम पर बुलाकर युवक की पिटाई का आरोप है। पिटाई से तबियत खराब होने के चलते युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक सोरांव थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का रहने वाला है।

टैग: police
शेयर करें