मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने कस्टडी में लिया

इंडिया वॉइस

ईडी को दाऊद गिरोह के 5 बदमाशों के मुंबई में सक्रिय होने का पता चला

शेयर करें

मुंबई, 18 फरवरी। माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को नवी मुंबई में स्थित तलोजा जेल से अपनी कस्टडी में ले लिया है। ईडी की टीम इकबाल कासकर को मुंबई स्थित कार्यालय में लाकर पूछताछ करेगी। ईडी की छानबीन में अब तक दाऊद गिरोह के 5 बदमाशों के मुंबई में सक्रिय होने का पता चला है।

ईडी की टीम ने इकबाल कासकर को अपनी कस्टडी में लेने के लिए ठाणे के कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर ठाणे कोर्ट ने गुरुवार को इकबाल कासकर को ईडी के हवाले करने की मंजूरी दी थी। इसी वजह से आज सुबह ईडी की टीम तलोजा जेल पहुंची और इकबाल कासकर को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई सहित देश में विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के इनपुट मिलने के बाद कुख्यात बदमाश दाऊद इब्राहिम पर मामला दर्ज किया है। इसके बाद ईडी की टीम ने मुंबई में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर, भाई इकबाल कासकर, इकबाल मिर्ची, छोटा शकील, सलीम कुरेशी सहित 10 बदमाशों के आवास पर छापा मारा था।

इसके बाद ईडी की टीम ने छोटा शकील व सलीम कुरेशी से पूछताछ की थी। अब तक की पूछताछ में मुंबई समेत देश में दाऊद गिरोह के 5 बदमाशों के सक्रिय होने का पता चला है। इन सभी पर एनआईए व ईडी की टीम नजर रखे हुए हैं।

शेयर करें