मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में सिंचाई विभाग के क्लर्क ने फांसी लगाकर दी जान, जमीन विवाद में कोई सुनवाई न होने पर उठाया कदम

Rakesh

यूपी के मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घुरहूपट्टी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे हंडिया प्रयागराज के रहने वाले संजय सिंह मिर्जापुर के सिंचाई विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

hanging
शेयर करें

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घुरहूपट्टी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे हंडिया प्रयागराज के रहने वाले संजय सिंह मिर्जापुर के सिंचाई विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के बेटे का आरोप है कि हमारे गांव के पटीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। रात दिन थाना और कचहरी के चक्कर लगा-लगा कर हमारे पिता तंग आ गए थे। जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगा ली। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि थाने में कई बार सूचना दी पर किसी पुलिस वाले ने हमारी मदद नहीं की।

कहा कि जब थाने जाते थे, तब पुलिस 3 लाख रुपए की मांग करती थी।आरोप लगाया कि हमलोगों ने पैसा नहीं दिया। इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हुई। हमारे पिता के मरने के जिम्मेदार जमीन विवाद के आरोपी हैं।

शेयर करें