Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में कल हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से ठंड में इजाफा हो सकता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

पढ़ें :- बारिश का कहरः यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, खतरे के निशान के पार पहुंचा, बाढ़ से निपटने को 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित  

कल दिल्ली में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग, सागर, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बालाघाट, जबलपुर और रीवा जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का यह दौर आगामी 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके असर से 28 जनवरी दोपहर बाद से ही राज्य के कुछ भाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के लोगों को भी थोड़ा ठंड से राहत मिली है। राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है।  बिलासपुर में 16.9, पेंड्रारोड में 15.2, अंबिकापुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर, तुरंत सक्रिय हुईं जांच एजेंसियां

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com