मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी

इंडिया वॉइस

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य के रूप में हुई है।

शेयर करें

Encounter in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुबह-सुबह चल रही सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी। आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों को शोपियां में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। जवानों के पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी भी मारा गया है। दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी की पहचान कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरेन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के पास एक और आतंकी के छिपे होने का इनपुट है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी एक्टिव था। तलाशी अभियान अभी जारी है।’’

पुलवामा-अनंतनाग में 4 आतंकवादी ढेर, 3 गिरफ्तार
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा(pulwama) और अनंतनाग(Anantnaag) जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने जानकारी दी थी कि पुलवामा के खांडीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जहां तीन आतंकवादी मारे गए, वहीं अनंतनाग के सेमथान में एक आतंकी को ढेर किया गया था। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के तीन कथित “हाइब्रिड” आतंकवादियों को श्रीनगर और बडगाम जिलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।

शेयर करें