Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सभी 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी,  पलवल में फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र के जिला कार्यालय का शुभारंभ

हरियाणाः सभी 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी,  पलवल में फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र के जिला कार्यालय का शुभारंभ

पलवल पहुंचे जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र प्रभारी ऋषिराज राणा ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 की 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव गठबंधन में रहकर लड़ना है या नहीं, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। लोकसभा चुनाव के लिए 10 की 10 लोकसभाक्षेत्रों में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे।

By Rakesh 

Updated Date

पलवल। पलवल पहुंचे जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र प्रभारी ऋषिराज राणा ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 की 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव गठबंधन में रहकर लड़ना है या नहीं, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। लोकसभा चुनाव के लिए 10 की 10 लोकसभाक्षेत्रों में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

पलवल में फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र प्रभारी ऋषिराज राणा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है और हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव गठबंधन में रहकर लड़ना है या नहीं, इसका फैसला तो शीर्ष नेतृत्व करेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे। पलवल में फरीदाबाद लोकसभाक्षेत्र का जिला कार्यालय खोला गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करना और लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करना। इस अवसर पर सह प्रभारी राम मेहर ठाकुर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत, वरिष्ठ नेता विश्व कुमार उर्फ भालू व प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com