मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
क्रिकेट

IND vs SL: लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज

इंडिया वॉइस

IND vs SL: लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी. बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित कर दिया है। वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

शेयर करें

IND vs SL: लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी. बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित कर दिया है। वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वह टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का भारतीय टीम में शामिल होना भारत के लिए अच्छी खबर है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी मास्टरकार्ड 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया है।”

पीठ की चोट के चलते बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर थे। चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। नेशनल क्रिकेट में एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

29 साल के जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच 25 सितंबर को खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, अपना आखिरी वनडे मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को खेला था। बुमराह के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी और मजबूत हुई है। टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत को बुमराह की कमी खली थी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। हालांकि, टी20 सीरीज में बुमराह नहीं खेलेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे, 10 जनवरी, गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 12 जनवरी, कोलकाता
तीसरा वनडे, 15 जनवरी, थिरुवनंतपुरम

शेयर करें