मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : पत्रकार के सवाल पर भड़के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र, मीडिया के सामने दे डाली धमकी, VEDIO वायरल

up bureau

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के प्रेस वार्ता में आज उस समय हड़कंप मच गया कि जब पत्रकार के सवाल पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव आग-बबूला हो गए।

Jaunpur : पत्रकार के सवाल पर भड़के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र, मीडिया के सामने दे डाली धमकी, VEDIO वायरल
शेयर करें

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के प्रेस वार्ता में आज उस समय हड़कंप मच गया कि जब पत्रकार के सवाल पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव आग-बबूला हो गए। राज्यमंत्री व पत्रकारो का तीखी नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल जौनपर में बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर एक होटल में प्रेसवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व राज्य के मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं जिला प्रभारी जौनपुर अशोक चौरसिया समेत तमाम बीजेपी के नेता पदाधिकारी मौजूद थे। प्रेसवार्ता में एक टिवी चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह द्वारा विकास के मुद्दे पर सवाल पूछने पर राज्यमंत्री का अपने पद का हवाला देते हुए आग-बबूला हो गए और पत्रकार व तीखी नोंकझोंक होने लगीं। बात बढ़ी तो राज्य मंत्री ने पत्रकार से कड़े लहजे में कहा की ठीक कर दूंगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सवाल पूछने पर पत्रकार को ठीक कर देने की धमकी देना लोकतंत्र को मजबूत करेगा या खोखला?

शेयर करें