मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

जय शाह बन सकते हैं बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष, रविवार रात फिर हुई अहम बैठक

इंडिया वॉइस

बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह जय शाह बन सकते हैं जो वर्तमान में बोर्ड के सचिव हैं.इसके अलावा राज्यसभा के सदस्य राजीव शुक्ला सचिव बनने की होड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. बीसीसीआइ का चुनाव 18 अक्टूबर को मुंबई में होगा.

शेयर करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के दिग्गजों की रविवार को एक बैठक हुई, जिसमें लगभग ये तय हो गया है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और वर्तमान सचिव, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआइ अध्यक्ष बन सकते हैं.वर्तमान बीसीसीआइ उपाध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.

गुरुवार को बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व सचिव निरंजन शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बैठक में भाग लिया. रविवार को हुई बैठक में भी इनमें से अधिकतर दिग्गज शामिल रहे. पिछली बैठक में एक बड़े मंत्री ने सबके विचार जाने थे. रविवार को सबको बता दिया गया कि कौन किस पद पर नामांकन करेगा. हालांकि बीसीसीआइ के चुनाव में जब तक कोई पद हासिल न कर ले तब तक कोई भी बदलाव संभव है. पिछले कई चुनाव में ऐसा देखा गया है.

बीसीसीआइ का चुनाव 18 अक्टूबर को मुंबई में होगा. 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन होगा. 13 अक्टूबर को आवेदन की जांच की जाएगी. 14 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है. इसके बाद सही नामांकन करने वालों की लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी. 18 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा. सब कुछ सर्वसम्मति से होगा.

शेयर करें