मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर एयरपोर्ट का लिया जायजा, कार्यक्रम को लेकर सीएम के अधिकारियों को निर्देश

इंडिया वॉइस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ पूरे टर्मिनल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को 12 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर जरूरी और उचित दिशा निर्देश दिए।

शेयर करें

देवघर, 07 जुलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को देवघर एयरपोर्ट का जायजा लिया। सीएम सोरेन गोड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधा हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से उद्घाटन से संबंधित सभी जानकारियां लीं। इसके बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। इस दौरान उनके साथ जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट परिसर में बन रहे सभा स्थल, मंच के अलावा संबंधित अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को 12 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिसे लेकर तमाम तैयारी समय पर पूरी हो जाएंगी।

बतादें कि कोरोना महामारी के 2 साल बाद इस बार श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने बाबाधाम आने वाले श्रद्धालु और देवघर वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें