1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रांची में हाई अलर्ट घोषित, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी

रांची में हाई अलर्ट घोषित, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी

Ranchi High Alert : उदयपुर की घटना के बाद एहतियात के तौर पर रांची में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 10 जून को नूपुर शर्मा मामले को लेकर रांची में हिंसा भड़क गई थी। इसमें सैकड़ों लोग घायल हो गये थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

High alert in Ranchi : भाजपा द्वारा निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उदयपुर के एक टेलर की हत्या कर दी गई है। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए रांंची की पुलिस प्रशासन ने पूरे रांची के अंदर सतर्कता बढ़ा दी है। 10 जून को नूपुर शर्मा मामले पर रांची के अंदर हिंसा व जमकर उत्पात हुआ था। जिसके बाद शहर में करीब दस दिनों तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसमें हिंसा में घायल लोगों का इलाज आज भी चल रहा है। इस हिंसा में एक घायल को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

रांची में अलर्ट जारी किया गया

उदयपुर की घटना के बाद रांची में पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं शहर के मंदिरों व मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किये गये हैं। इस दौरान संदिग्ध लोगों से चेकिंग व पूछताछ भी की जाएगी। रांची के जगन्नाथपुर में एक जुलाई से होने वाली रथयात्रा मेले में सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। रांची के अंदर करीब साढ़े तीन हजार अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

10 जून की हिंसा पर जांच कर रही है टीम 

बीते दिनों 10 जून को रांची में हुई हिंसा में बच्चों का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने झारखंड के मुख्य सचिव सहित संबंधित प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एनआइए जांच की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा है कि सांप्रदायिक हिंसा के ऐसे मामलों में बच्चों का उपयोग करना गैरकानूनी है। इधर, राज्य सरकार की ओर से इस मामले के लिए गठित 2 सदस्यों वाली उच्चस्तरीय जांच समिति ने मामले की जांच के क्रम में कई लोगों को तलब किया है। समिति ने मीडिया से भी घटना से जुड़ी वीडियो और फोटो 29 जून तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com