मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

जस्टिस यूयू ललित बने भारत के 49वें चीफ जस्टिस, एनवी रमना की जगह लेंगे

इंडिया वॉइस

जस्टिस रमना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस यूयू ललित चीफ जस्टिस के रूप में 27 अगस्त को शपथ लेंगे और उनका कार्यकाल 8 नवंबर तक होगा। वह इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस यूयू ललित को देश का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया है। जस्टिस यूयू ललित 27 अगस्त को चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे।

विधि मंत्रालय ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने का आग्रह किया था। इसके बाद चीफ जस्टिस एनवी रमना ने 4 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस यूयू ललित के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। जस्टिस रमना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस ललित चीफ जस्टिस के रूप में 27 अगस्त को शपथ लेंगे और उनका कार्यकाल 8 नवंबर तक होगा। वह इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं।

जस्टिस ललित का जन्म 9 नवंबर, 1957 को हुआ था। जून 1983 से उन्होंने वकालत शुरू की थी। 1985 तक बांबे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के बाद वे जनवरी 1986 में दिल्ली शिफ्ट हो गए। अप्रैल 2004 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट का दर्ज दिया गया। 2जी के मामले में वे सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर नियुक्त किए गए थे। उन्हें 13 अगस्त, 2014 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वह तीन तलाक जैसे कई ऐतिहासिक फैसले सुनाने वाली बेंच का हिस्सा रहे हैं।

शेयर करें