1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘चंद्रमुखी 2’ के ट्रेलर में दिखा कंगना का जबरदस्त अवतार

‘चंद्रमुखी 2’ के ट्रेलर में दिखा कंगना का जबरदस्त अवतार

कंगना रनोट की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के ग्रेंड ट्रीटमेंट से एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दर्शकों को कंगना का अलग अवतार देखने को मिलेगा।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। कंगना रनोट की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के ग्रेंड ट्रीटमेंट से एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दर्शकों को कंगना का अलग अवतार देखने को मिलेगा। कंगना इस फिल्म में साउथ के ट्रेडिशनल गेटअप में बेहद खूबसबूरत और प्रोमिसिंग नज़र आ रही है।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

उनके गेटअप और एक्टिंग से फैंस खासे उत्साहित हैं। घुंघराले बाल, माथे पर टिका, गले में रानी हार पहने वह दमदार लुक में नजर आईं। वह राजा वेट्टैयान के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाएंगी। वह राजा वेट्टैयान के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाएंगी।

साउथ एक्टर राघव लॉरेंस भी जबरदस्त एक्शन करते दिखे।इस फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना के अलावा वदिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन, सृष्टि डांगे, मिथुन श्याम, महिमा नांबियार, राव रमेश, विग्नेश, रवि मारिया, सुरेश मेनन, टी. एम. कार्तिक और सुभिक्षा कृष्णन जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

पी वासु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2005 की ब्लॉकबस्टर चंद्रमुखी का सीक्वल है।जो 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा

पढ़ें :- सवालों के घेरे में तापसी पन्नू की 'गांधारी', लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com