कियारा व्हाइट ट्रैक सूट में नजर आईं
बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकारा कियारा आडवाणी और सबके दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. कियारा और सिद्धार्थ फिल्म जगत में नए कपल्स गोल्स सेट कर रहे हैं. जब भी ये कपल एक-दूसरे के साथ होता है तो इनका प्यार देखते ही बनता है…हाल ही में कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जहां उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर कोई उनका फैन बन गया….ट्रैक सूट में कैमरों के बीच पीकअप का इंतजार कर रहीं कियारा आडवाणी मुंबई लौटी हैं. इस दौरान वो व्हाइट ट्रैक सूट में एयरपोर्ट पर बिना मेकअप के नजर आईं..इस दौरान कई कैमरा मैन उनकी फोटो क्लिक कर रहे थे…कियारा अपने पिकअप का इंतजार कर रही थीं. कियारा के केयरिंग हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे…जहां उन्हें देख कियारा काफी खुश हो गईं… सिद्धार्थ इस दौरान कार से नहीं उतरे लेकिन कैमरे में कैद हो गए…..
View this post on Instagram
सिद्धार्थ को देख चेहरे पर आई खुशी
कियारा आडवाणी ने इस दौरान पति सिद्धार्थ को कार की बैक सीट पर देखकर काफी खुश हो गईं और उन्हें हग कर लिया….दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…इस दौरान कियारा आडवाणी से पैपराजी ने सवाल किए लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और कार में बैठ गईं.आपको बता दे कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल फरवरी में शादी की है….7 फरवरी को दोनों ने एक-दूसरे के साथ जन्मों तक साथ रहने का वादा किया था…सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं