मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

उद्धव ठाकरे के विरुद्ध किरीट सोमैया ने की पुलिस थाने में शिकायत, लगाया 100 करोड़ के घोटाले का आरोप

इंडिया वॉइस

इस शिकायत में किरीट सोमैया ने कोरोना उपचार केंद्र के नाम पर 100 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है।

Uddhav Thackrey
शेयर करें

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने मंगलवार को आजाद मैदान पुलिस थाने में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उनके बेटे आदित्य ठाकरे के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत में किरीट सोमैया ने कोरोना उपचार केंद्र के नाम पर 100 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में 7 दिन के अंदर मुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

किरीट सोमैया आज सुबह आजाद मैदान थाने में जाकर पुलिस को अपनी शिकायत दी। इसके बाद किरीट उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कोरोना कालखंड में मुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री ने कोरोना उपचार केंद्र का कांट्रैक्ट शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत के नजदीकी सुजीत पाटकर को दे दिया था। यह कांट्रैक्ट देते समय किसी भी तरह की छानबीन नहीं की गई थी, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। साथ ही इस कांट्रैक्ट को देते समय 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। किरीट सोमैया ने कहा कि उन्होंने आजाद मैदान पुलिस थाने को शिकायत दर्ज करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। अगर 7 दिन में शिकायत दर्ज नहीं की गई तो वे कोर्ट में इस मामले की शिकायत करने वाले हैं।

शेयर करें