मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कुलगाम में सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, आतंकी हुआ फरार

इंडिया वॉइस

Kulgam Attack : कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ के बाद आतंकी सेना से बचकर फरार हो गये, जिसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

j&k encounter
Encounter between police and terrorists in Natipora, Srinagar, one terrorist killed
शेयर करें

कुलगाम, 27 जुलाई 2022। कुलगाम जिले के ब्रायहार्ड कथपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर हुई गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है। आतंकी के फरार होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पूरा इलाका खंगालने के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान समाप्त कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह एक सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा सेना की 34 आरआर ने मिलकर ब्रायहार्ड कथपोरा इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने गोलियां बरसाने के अलावा ग्रेनेड भी फेंके। इसके बाद गोलीबारी रुक गई। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अन्य साथियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक जब दूसरी ओर से कोई गोली नहीं चली तो सुरक्षाबलों ने अपने आप को बचाते हुए पूरे मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली। इस दौरान मौके पर कोई आतंकी नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सुरक्षाबलों को क्षेत्र में भी कोई आतंकी नहीं मिला, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान समाप्त कर दिया। माना जा रहा है कि आतंकी गोलीबारी के बीच इलाके से बाहर भाग निकले।

शेयर करें