मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ग्रामीणों ने कहा पुल नहीं तो वोट नहीं, मतदान का किया बहिष्कार

इंडिया वॉइस

विधायक अजय कुमार लल्लू ने हाथ में जल लेकर शपथ ली थी कि वो पुल का निर्माण करवायेंगे, लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है।

voting ink
शेयर करें

कुशीनगर : जनपद में एक ओर जहां सभी विधानसभाओं में मतदान हो रहा है। तो वहीं तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट बूथ संख्या 320, 321, 322 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। काफी मान मनोव्वल के बाद ग्रामीण मतदान को लेकर राजी हुए।

यहां के ग्रामीणों का कहना है कि पिपरा गोला घाट पर पक्का पुल निर्माण को लेकर उन्होंने कई राजनैतिक दलों से मिले थे। इस पर विधायक अजय कुमार लल्लू ने हाथ में जल लेकर शपथ ली थी कि वो पुल का निर्माण करवायेंगे, लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। रामजी निषाद प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं कि पुल नहीं तो वोट नहीं। 10 बजे तक कोई भी मतदान नहीं पड़ा। जानकारी पर पहुंचे एडीएम देवीदयाल वर्मा और एएसपी रितेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो गए।

शेयर करें