1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर में घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

कुशीनगर में घूस लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर जिले में  एंटी करप्शन गोरखपुर ने घूस लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

By Rajni 

Updated Date

कुशीनगर यूपी के कुशीनगर जिले में  एंटी करप्शन गोरखपुर ने घूस लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन नापने के नाम पर एक काश्तकार से लेखपाल ने 5 हजार रुपये की घूस मांगी थी।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

कुशीनगर के रामकोला कस्बे में एक मिठाई की दुकान में घूस लेने के लिए लेखपाल आया था। काश्तकार ने जैसे ही घूस की रकम लेखपाल को दी, वैसे ही पहले से तैयार एंटीकरप्शन की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।

लेखपाल  कप्तानगंज तहसील के बरवा महदेवा गांव में तैनात है। लेखपाल सुरेश शर्मा ने जमीन की पैमाइश करने के लिए काश्तकार विजय तिवारी से घूस मांगी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com