1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. List Of Richest Person : मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी

List Of Richest Person : मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी

गौतम अडाणी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 10वें पायदान पर पहुंचे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 04 फरवरी। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब खिसककर 11वें नंबर पर आ गए हैं। विश्व के टॉप अमीरों की सूची में ये बदलाव फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को हुए भारी नुकसान की वजह से हुआ है।

पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले

गौतम अडाणी मुकेश अंबानी से अमीरों की सूची में आगे निकले

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई। इस वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) है। इसके चलते गौतम अडाणी छलांग लगाकर मुकेश अंबानी से अमीरों की सूची में आगे निकल गए हैं।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 11वें नंबर हैं, जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि अभी तक अडाणी 12वें नंबर पर और अंबानी 11वें नंबर पर थे। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अब अरबपतियों की सूची में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है।

पढ़ें :- 14वीं जेपीएससी पीटी रद्द, सरकार ने मान लीं कई मांगें, CGL एग्जाम कैंसिल नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com