मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मंहगाई के मुद्दे पर विपक्षी के हंगामें के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

इंडिया वॉइस

संसद में चल रही मानसून सत्र की कार्यवाही आज दूसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस कार्यवाही को दो बजे तक स्थगित करना पड़ा।

शेयर करें

नई दिल्ली, 19 जुलाई। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी हंगामें के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मंगलवार को सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की। इसी बीच कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दल के सदस्य महंगाई के मुद्दे को लेकर सदन में नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों को सदन में शांति बनाए रखने की अपील की, किंतु विपक्षी सदस्यों ने इसे अनसुना करते हुए नारेबाजी जारी रखी।

बिरला ने कहा कि पिछले सत्र में सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराई गई थी, उस वक्त विपक्षी सदस्यों ने उस पर चर्चा नहीं की। उन्होंने सदस्यों से प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी होने देने का आग्रह किया। किंतु, विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। सदन में हंगामा बढ़ता देख बिरला ने बैठक भोजनावकाश दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

शेयर करें