लखनऊ। संसद सत्र की कार्यवाही का पांचवा दिन आज है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। आज सदन में विपक्ष नीट का मुद्दा उठा रहा है.कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर बैठक में फैसला हुआ। विपक्षी दलों ने खास रणनीति तैयार की है। आज दोनों सदनों में नीट पर चर्चा हो रही।
बता दें कि कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की अवधि तय हुई थी। लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा की अवधि तय हुई। संसद के निचले सदन में 21 घंटे तक चर्चा होगी। कांग्रेस को अभिभाषण पर कुल 3 घंटे 18 मिनट का समय मिला है।